Top 10 Places to Visit in Oct-Nov

Best Places to Visit in October and November in India

Best Places to Visit in October and November in India: अक्टूबर का महीना आते हम सबको घूमने का मन करता है मगर पता नहीं होता कि किस समय कौन सी जगह जाना बेस्ट रहेगा और जो आपके बजट में भी है।

1. आगरा, मथुरा और वृंदावन

  • आगरा मथुरा और वृंदावन ऐसी जगह है जहां हर कोई बार-बार जाना चाहता है और अक्टूबर के मंथ के लिए यहां जाना सबसे बेस्ट रहता है क्योंकि इस वक्त मौसम सुहाना और सफर का मजा भी आता है।
  • आगरा में ताजमहल और आगरा का किला सबसे प्रसिद्ध है जबकि मथुरा और वृंदावन में प्रेम मंदिर राम जन्मभूमि और गोवर्धन पर्वत जैसे प्रसिद्ध घूमने की जगह है|
  • जहां पर आपको लगभग 2 से 3 दिन में इन सभी जगहों को घूम सकते हो और यहां जाने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और यह ट्रिप आपके बजट में भी आ जाएगा।

2. नैनीताल

  • नैनीताल एक ऐसी जगह है जहां पर बहुत सारे झील और उत्तराखंड की हसीन वादियां आपका मन मोह लेंगी और यहां जाने के लिए अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक का समय व्यस्त रहता है नैनीताल में नैनी लेक नैनीताल चिड़ियाघर मॉल रोड टिफिन टॉप और बहुत सारे झील मौजूद है
  • जिसको घूमने के लिए आपको 2 से 3 दिन की जरूरत पड़ती है और यह ट्रिप आपके लिए बहुत सस्ता भी रहता है।

3. शिमला

  • शिमला को पहाड़ों की रानी कहा जाता है और इसीलिए यहां मैरिड कपल्स हनीमून मनाने के लिए जरूर जाते हैं और अक्टूबर के महीने के लिए शिमला में यात्रियों को जाना शुरू हो जाता है और अक्टूबर से लेकर मार्च तक यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है|
  • शिमला में वैसे तो बहुत सारी चीजें घूमने के लिए है मगर कुछ प्रमुख जगह जैसे जाखू हिल मंदिर माल रोड कालका शिमला टॉय ट्रेन और कुफरी जैसे प्रमुख घूमने वाली जगह है जिसे घूमने के लिए आपको तीन से चार दिन की जरूरत पड़ती है और बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं।

 

4. ऋषिकेश

  • अक्टूबर का महीना आते ही पर्यटक सबसे पहले ऋषिकेश जाने का ही प्लान करते हैं और यह जगह दिल्ली एनसीआर वालों के लिए बहुत ही पास पड़ता है क्योंकि ऋषिकेश में घूमने के लिए अनगिनत जगह और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज कराई जाती है|
  • जैसे राम झूला लक्ष्मण झूला यहां के प्रसिद्ध माने जाते हैं और स्पोर्ट्स एक्टिविटी जैसे कैंपिंग राफ्टिंग कयाकिंग बंजी जंपिंग जैसे फेमस वॉटर एक्टिविटीज और वाइल्डलाइफ एक्टिविटीज कराई जाती है और यहां घूमने के लिए आपको 2 से 3 दिन की जरूरत पड़ती है और यह ट्रिप बहुत ही कम खर्च में आप घूम सकते हैं।

5. मनाली

  • भारत में अगर कोई शादीशुदा कपल सबसे पहले अपने हनीमून का प्लान बनाता है तो वह मनाली के बारे में जरूर सोचता है और अक्टूबर से लेकर फरवरी तक यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है मगर मनाली एक ऐसी जगह है|
  • जहां पर हर कोई यहां जाना चाहता है मनाली जाने के लिए आपको 3 से 4 दिन का समय निकालना पड़ता है और यहां घूमने के लिए बहुत सारे हिमालय की वादियां है जो आपका मन मोह लेंगी और कुछ ऐसी जगह है जहां पर्यटक जरूर ही जाते हैं| जैसे मॉल रोड हडिंबा टेंपल सोलंग वैली और जोगिनी वॉटरफॉल जैसे प्रसिद्ध जगह है और यहां घूमने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

6. जम्मू और कश्मीर

  • भारत मैं अगर जन्नत है तो वह जम्मू-कश्मीर में ही है और इसे भारत का असली स्विजरलैंड कहा जाता है अक्टूबर का महीना आते ही और बरसात खत्म होते ही कश्मीर में पर्यटकों का जमावड़ा शुरू हो जाता है|
  • यहां घूमने के लिए कम से कम 5 से 7 दिन की जरूरत पड़ती है क्योंकि कश्मीर एक ऐसी जगह है जहां आप कहीं भी जाओ आपको हसीन खूबसूरत वादियां ही दिखेंगे और वह जगहों पर आप बिना रुके बिना घूमे रे ही नहीं सकते हो कुछ प्रमुख जगह जैसे गुलमर्ग सोनमर्ग पहलगाम गुरेज घाटी श्रीनगर पटनीटॉप और वैष्णो देवी जैसे प्रमुख जगह है।

7. स्पीति वैली

  • तिब्बत के महात्मा अक्सर कहते हैं कि इंसान को धरती से स्वर्ग की तरफ अगर जाना हो तो वह मार्ग स्पीति घाटी से ही जाता है और इसे मोक्ष का द्वार भी कहा जाता है स्पीति वैली इतनी खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है|
  • जहां हर भारतीय का सपना होता है कि वह अपनी जिंदगी में एक बार यहां जरूर जाए स्पीति वैली में घूमने के लिए वैसे तो बहुत सारे अनगिनत जगह है मगर कुछ बहुत ही प्रसिद्ध जगह जैसे चंद्र ताल की मॉनेस्ट्री कुंझुम पास पिन वैली और किब्बर जैसे प्रमुख जगह हैं जिनको घूमने के लिए लगभग 7 से 8 दिन की जरूरत पड़ती है।

8.जयपुर और जोधपुर

  • राजस्थान के राजशाही महलों को घूमने का शौक रखते हैं तो जयपुर और जोधपुर आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प रहेगा|
  • अक्टूबर के महीने में यहां मौसम बहुत ही सुहाना हो जाता है और आपको घूमने में बहुत ही आनंद आएगा वैसे तो जयपुर और जोधपुर दोनों में काफी दूरी है|
  • मगर आप इन दोनों जगहों को घूमने के लिए 5 से 6 दिन का ट्रिप बना सकते हैं कुछ प्रमुख जगह जैसे अंबर किला हवा महल जल महल और मेहरानगढ़ फोर्ट जैसे प्रमुख जगह को आप अपने बजट में ही घूम सकते हैं।

9. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

  • जिम कॉर्बेट National park एक ऐसी जगह है जहां उत्तराखंड के पहाड़ों के बीच आप वाइल्डलाइफ सफारी का लुफ्त उठा सकते हैं|
  • अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक यहां सफारी करने के लिए भारत से ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं| और पार्क भारत का सबसे पहला जीव जंतुओं के लिए बना हुआ पार्क है|
  • यहां जीप सफारी से लेकर एलीफेंट सफारी तक सुविधा उपलब्ध है और जंगलों के बीच आपको कैंपिंग और होटल में रहने की सुविधा भी मिलती है यहां घूमने के लिए सिर्फ आपको 2 दिन और बहुत ही कम बजट पर यह ट्रिप पूरी हो जाती है।

10. गोवा

  • अगर आप समंदर किनारे घूमने का शौक रखते हैं तो गोवा से अच्छी जगह आपको और कहीं नहीं मिलेगी बरसात के बाद से ही गोवा में अक्टूबर के महीने से पर्यटक ओक आज आना शुरू हो जाता है|
  • जहां घूमने के लिए समुंदर किनारे जीवन की कुछ खूबसूरत पल बिताने के साथ-साथ आपको यहां की नाइटलाइफ का भी पूरा मजा मिलेगा जैसे डिस्को कसीनो क्लब पार्टी बीच पार्टी जैसे रोमांचक लम्हों को आप जी सकते हैं|
  • इसके अलावा गोवा में मोस्ट पॉपुलर वाटर एक्टिविटी भी कराई जाती है जैसे स्कूबा डाइविंग स्ट्राइड बनाना राइड और पैरासेलिंग जैसे वॉटर एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकते हैं और यहां घूमने के लिए आपको 4 से 5 दिन की जरूरत पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *